धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ जिले के कई जरूरतमंदों को नहीं मिल पाया है। पिछले छह महीने से जरूरतमंद मरीज के परिजन सरकारी लाभ की बाट जोह रहे हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में 150 आवेदन राशि आवंटन के इंतजार में हैं। आवंटन नहीं मिलने से आवेदन फाइल की शोभा बढ़ा रहे हैं। कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारी के मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि धनबाद में लंबित 150 आवेदकों को राशि आवंटित करने के लिए 10 करोड़ रुपए के फंड की जरूरत है। सभी का ध्यान सीएम गंभीर बीमारी योजना के आवंटन पर है, ताकि मरीज के परिजनों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...