मुंगेर, मार्च 7 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जान जाने के बाद बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला क्या होगा, इस पर भी हर किसी की नजर है। बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बन सकता है। तारापुर के खड़गपुर विधानसभा के राजनीतिक गलियारों में शुक्रवार को दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा, की अगला सीएम क्षेत्र के ही विधायक होने वाले हैं। इसके अलावा जदयू कोटे से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम भी है। उन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा। साथ ही, अब बिहार में जद यू की कमान भी निशांत ही संभाल सकते हैं।सीएम पद की रेस में सम्राट चौधरी का नाम आगे है। ऐसे कयास इसलिए लग रहे हैं क्योंकि सम्राट चौधरी दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। गृह मंत्रालय भी सम्राट चौधरी के पास है। उन्हें नीती...