मेरठ, मार्च 27 -- भाजपा नेता अंकित चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मेरठ के तीन भाइयों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने यासिर मुस्तफा, अमान और शुभार मुस्तफा के कथित तौर पर ईरान के प्रति झुकाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। अंकित चौधरी ने अपने पत्र में कहा कि जब देश कोरोना महामारी और युद्ध जैसी परिस्थितियों से जूझ रहा था और कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उस समय इन लोगों द्वारा कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। अब इनका प्रेम दूसरे देश के प्रति दिखाई दे रहा है, जो चिंताजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि संबंधित व्यक्तियों की संपत्ति और लेनदेन की गहन जांच की जाए। यह भी जांच हो कि भारत का पैसा विदेश तो नहीं भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...