जहानाबाद, अप्रैल 24 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुख्यमंत्री सचिवालय, 04 देशरत्न मार्ग, पटना में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री रामचरितमानस भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। धर्मेन्द्र तिवारी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महिलाओं के...