अल्मोड़ा, मई 22 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। खीड़ा के ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही के नेतृत्व में देहरादून में सीएम से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। बीडीसी कलावती देवी ने ज्ञापन में धाराखरक से झूमाखेत मोटर मार्ग नवीनीकरण, खीड़ा भगवती माता मंदिर और वल्लाबगड़ क्षेत्र में पैदल पुल निर्माण, जीआईसी में एनसीसी, गणित और संगीत विषय शुरू करने आदि समस्या रखीं। पूर्व सैनिक भूपेंद्र नेगी ने बताया कि सीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- तीन साल में उखड़ गया सड़क का डामर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...