कानपुर, जून 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर दौरे के दौरान गुरुवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद अर्पित यादव को समर्थकों सहित पुलिस ने सीटीआई चौराहे पर रोक लिया। वह प्रतिनिधिमंडल लेकर मुख्यमंत्री को विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने जा रहे थे। जानकारी मिलते ही गोविंदनगर और बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अर्पित यादव और उनके साथियों को एडीसीपी साउथ कार्यालय ले गई। वहां उन्होंने एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें नौबस्ता स्थित केशव नगर में बन चुके 100 बेड के अस्पताल को जल्द चालू कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की भी ...