सीएम के हाथों सम्मानित हुए सृष्टि के कलाकार
दरभंगा, अगस्त 19 -- दरभंगा। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार ने इसके लिए दरभंगा के सृष्टि संस्थान को नामित किया था। वहां सृष्टि के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी जमकर सराहना की। संस्थान के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक के निर्देशन व सुबोध दास के सानिध्य में महापर्व छठ की प्रस्तुति दी गई। इसमें तेजस्वी गर्ग, तेजस्वी प्रियम, कामना कुमारी, पलक राज, हर्षिता गर्ग, प्रगति प्रभा, निधि श्री, जेसिका गुप्ता, पार्वती कुमारी, गुलशन कुमार, सैम गुप्ता, कृष्ण कुमार सहित 13 कलाकारों की टोली थी। सीएम ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.