पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत, संवाददाता। ट्रांस शारदा क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी भूमिधरी की मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे को लेकर ट्रांस शारदा क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। भूमिधरी अधिकार पत्र और खतौनी सौंपकर उनकी जमीन पर मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा।

भूमि अधिकार की प्रक्रिया ट्रांस शारदा क्षेत्र में उपनिवेशन योजना के तहत वर्ष 1960 से 1965 के बीच किसानों को कृषि भूमि आवंटित कर बसाया गया था। तब से किसान इन जमीनों पर खेती करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं थे। लंबे समय से किसान भूमि का मालिकाना हक देने की मांग कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में प्रक्रिया पूरी करते हुए अब चयनित किसानों को भूमिधरी अधिकार देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारिय...