हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई। गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण समारोह में शामिल होने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम समेत कई कैबिनेट और राज्यमंत्री भी आएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे। इनके आगमन की लिखित सूचना प्रशासन के पास आ गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 10 बजकर 5 मिनट पर हेलीकाप्टर से हेलीपैड पर आ जाएंगे। यहां से कार द्वारा 12 बजकर 12 मिनट पर पीएम का स्वागत करने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। एक बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान करेंगे। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विबाग के मंत्री राकेश सचान 10:30 बजे शासकीय वाहन से पहुचेंगे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आज हरदोई में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे क...