सासाराम, जुलाई 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना स्थित संवाद परिसर में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में रोहतास जिले की दो लंबित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...