लखीसराय, मार्च 18 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा गांव स्थित सोलर प्लांट परिसर में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के लिए जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को सदर अस्पताल ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दर्जन भर फर्स्ट एड बॉक्स तैयार किया। जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। डीएस डॉ राकेश कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती ने बताया कि प्रशिक्षु जीएनएम और एएनएम छात्रों के सहयोग से फर्स्ट एड बॉक्स में प्राथमिक उपचार से संबंधित सभी आवश्यक दवा और उपकरण पैक किया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद पीड़ित को तत्काल राहत फर्स्ट एड उपलब्ध कराया जा सके। उन्हो...