भागलपुर, जुलाई 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। 15 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को गोराडीह प्रखंड के कासिल गांव में स्थल निरीक्षण किया। यहां नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन कार्यक्रम होना है। डीएम ने इस कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेलीपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल, नवस्थापित डिग्री कॉलेज परिसर, मंच निर्माण, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी विषयों पर अधिकारियों से बात की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर...