मुंगेर, जून 26 -- तारापुर,निज संवाददाता। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 27 जून को संभावित तारापुर आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी निखिल धनराज व पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ संभावित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सद्गुरु को हेलीकॉप्टर से लेकर तारापुर पहुंचेंगे। यहां बिहार सरकार द्वारा ईशा फाउंडेशन को उपलब्ध कराई गई लगभग 15 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया जाएगा। सरकार इस क्षेत्र को आध्यात्मिक, धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य कर रही है, जिसके कारण यह दौरा विशेष महत्व का माना जा रहा है। यह भी...