मधेपुरा, मई 28 -- आलमनगर एक संवाददाता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरा के लिए प्रखंड अंतर्गत खुरहान में प्रशासनिक चहलकदमी तेज होते देखी जा रही है। संभावित दौरे को लेकर गुरुवार की दोपहर अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी स्थल, हेलीपैड आदि विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम पंकज कुमार घोष और बीडीओ अजय कुमार ने खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर के पास मध्य विद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए, हेलीपैड को चिन्हित किया। आगामी दो जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य मंत्री, विधायक व वरीय अधिकारी के साथ संभावित दौरा पर माता डाकिनी मंदिर में दर्शन और अन्य कई क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा और सभा के दौरान सहयोग शिविर के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न समस्या को रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- सीएम के संभावित दौरा को लेकर ...