आजमगढ़, मई 1 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सठियांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुहब्बतपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कमर कस ली है। गांव में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है।शहर से तकरीबन पांच किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत मुहब्बतपुर में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है। दो सौ से अधिक सफाईकर्मियों को लगाकर अमृत सरोवर, मुख्य मार्ग, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की सफाई कराई जा रही है। गांव को मॉडल रूप देने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के संभावित आगमन पर अलर्ट इसके साथ ही अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.