पटना, दिसम्बर 28 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि राजधानी पटना में 889 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विश्वस्तरीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी विजन का प्रतिष्ठित मॉडल है। रविवार को जारी बयान में कहा कि साइंस सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं अधिकारियों के साथ लंदन जाकर वहां की साइंस सिटी का अध्ययन किया। इसके बाद निर्माण कार्य की लगातार समीक्षा, अनुश्रवण और निगरानी करते रहे। यही कारण है कि यह परियोजना आज अपने उच्च मानकों के साथ साकार हो सकी है। साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक अनूठा केंद्र बनकर उभरा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध की दिशा में प्रेरित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...