वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री के गुरुवार को आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार रात कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बैठक की। कहा कि मुख्यमंत्री के रूट पर किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो। महत्वपूर्ण मार्गों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती करने को कहा। कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाए। असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर सतर्क नजर रखी जाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय निगरानी, शहर के होटल, लॉज, ढाबा एवं अन्य जगहों पर ठहरने वालों के बारे में पूरी पड़ताल करने के लिए कहा। ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.