पटना, मार्च 30 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय से सबसे ज्यादा खुशी राजद मना रहा है। एक तरफ एनडीए विकास, स्थिरता और सुशासन की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, दूसरी ओर राजद खेमे में बौखलाहट है। लालू प्रसाद और उनका परिवार लगातार सत्ता से दूर रहने की हताशा में इस स्तर तक उतर आया है कि गंभीर राजनीतिक घटनाक्रम पर 'लौंडा नाच' जैसी अशोभनीय गतिविधियों के जरिए जश्न मना रहा है। यह न केवल राजनीतिक संस्कृति को गिराता है, बल्कि बिहार की गरिमा का भी अपमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...