बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश के एक व्यक्ति की ओर से हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी से प्रदेश एवं देश के सनातनी जनमानस में आक्रोश है। इसके विरोध में हियुवा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना का शास्त्री चौक पर पुतला दहन किया। बाद में एसपी बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर मौलाना के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। पुतला जलाने वालों में बबलू निषाद, विनय सिंह, कन्हैया लाल, सूरत दुबे, धर्मेन्द्र कुमार, अमृतलाल कनौजिया, विजय द्विवेदी, बृजेंद्र कुमार, पंकज विश्वकर्मा, अरुण कुमार सोनकर, गंगा प्रसाद, प्रमोद सिंह, राहुल पाल, रवि सिंह, राम प्रताप सिंह, मोहन सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, दिवाकर भट्ट, सत्यम, राहुल, प्रशांत कुमार सोनकर, आलोक पांडेय आ...