झांसी, जून 22 -- झांसी। पं. दीनदयाल सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माननीयों के बीच ''कुर्सी'' की रार खुलेआम उजागर हो गई। दरअसल, अपनी जगह पर किसी और को बैठा देख शिक्षक विधायक कुर्सी झटककर चलते बने। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष दूसरी पंक्ति में पड़ी कुर्सी देख नाराज हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि शनिवार को पं. दीनदयाल सभागार में मंच पर पहली पंक्ति में अति-माननीय की कुर्सी रखी गई थी। जबकि दूसरी सफ में मेयर बिहारीलाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के बैठने की व्यवस्था थी। शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी को आगे की सफ में बैठना था। लेकिन उनकी कुर्सी पर एक अन्य माननीय बैठे ...