सीएम के फरमान की तहसील में उड़ रही धज्जियां, 12 बजते ही कुर्सी छोड़ निकल रहे अफसर
औरैया, मई 11 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लगातार निर्देश दे रहे हों, लेकिन तहसील स्तर पर इन आदेशों की खुलकर अनदेखी हो रही है। अधिकारियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतें सुनने के निर्देश हैं, मगर कई अधिकारी इसे केवल खानापूर्ति बनाकर छोड़ चुके हैं।
जनसुनवाई का हाल सोमवार को तहसील परिसर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब दिबियापुर से आए फरियादी अपनी शिकायत लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। दिबियापुर निवासी अनिल कुमार और रामवीर अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचे थे। दोनों का कहना था कि काफी दूर से समय और पैसा खर्च कर वह अपनी शिकायत सुनाने आए थे, लेकिन ठीक 12 बजते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.