रांची, जून 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रविवार को अचानक तोरपा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पांडु पुडिंग आने का कार्यक्रम था। सूत्रों के अनुसार सीएम का यह निजी कार्यक्रम था। सीएम के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।   सीएम की सुरक्षा को लेकर तोरपा से पांडु पुडिंग तक पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन के कई  अधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए थे। सीएम की सुरक्षा में  उनके सिक्योरिटी जवान भी तपकरा पहुंच गए थे। पांडु पुडिंग खूंटी जिले का उभरता पर्यटन स्थल है। सीएम के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह था। शहीद स्थल पर जुटे कार्यकर्ताःइधर सीएम के आने की सूचना मिलते ही उनके स्वागत के लिए विधायक सुदीप गुड़िया, जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद समेत झामुमो कार्यकर्ता झंडा-बै...