मुंगेर, जून 22 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन की तैयारियों के बीच सोमवार को टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बंबर बाजार, जगन्नाथ उच्च विद्यालय तथा अस्पताल गेट के समीप सड़क किनारे, सिंचाई नहर किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए दर्जनों अस्थायी दुकानों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार अपने-अपने सामान समेटने में जुट गए। दुकानदार बांस, चौकी, टीन शेड और अन्य सामग्री हटाकर घर ले जाने लगे। वर्षों से सड़क और नहर किनारे लगायी जा रही अस्थायी दुकानों को हटा दिया गया। वहीं जगन्नाथ उच्च विद्यालय के सामने स्थित बाजार क्षेत्र से भी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने सि...