सीवान, अप्रैल 7 -- हसनपुरा। जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कहा कि आज आधारभूत संरचना के साथ-साथ मानव विकास को लेकर नीतीश कुमार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है। यह राष्ट्रीय पटल एवं वैश्विक स्तर पर विमर्श का विषय बना हुआ है। विजय प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगठन की मजबूती पर भी अपना दिशा निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...