बहराइच, अगस्त 23 -- बहराइच,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले बहराइच की नौ हजार से अधिक रसोइया माताओं को बड़ा तोहफा दिया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सीएम ने मानदेय 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये, परिधान राशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, पांच लाख तक कैशलेस चिकित्सा और दुर्घटना पर 2 लाख की सहायता की घोषणा की। इस फैसले से रसोइयां गदगद हैं। शहर के विकास भवन सभागार में विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, बीएसए आशीष सिंह सहित अधिकारियों ने रसोइयों को डेमो चेक और कैशलेस डेमो कार्ड देकर सम्मानित किया।विधाय...