आगरा, जून 8 -- विश्व हिंदू महासंघ ने सोमवार को संगठन के संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में आवास विकास कालोनी स्थित मन मस्त आश्रम पर संत सम्मान कार्यक्रम कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने देवी सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रदेश विकास के कार्यों की चर्चा की। मुख्यमंत्री को जन्मोत्सव पर बधाई देकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री राजकुमार पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पाठक, जिलाध्यक्ष हाथरस भूपेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ मोनिका शर्मा ने पीठाधीश्वर गुरू योगेश योग महाराज का सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष प्रतिज्ञा ने संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- हिंदू स्वाभिमान...