हल्द्वानी, सितम्बर 16 -- लालकुआं, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंगलवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के निर्देशन में सेवा और धार्मिक आयोजन हुए। बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महामंडलेश्वर सोमेश्वर यदि महाराज की उपस्थिति में विशेष पूजन-अर्चना की गई। मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, दिनेश खुल्बे, डीके दुम्का, रुक्मणि बचकेती, तारा चंदोला एवं विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में मंडल कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे। मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, राजकुमार सेतिया, विनोद शर्मा, नैनवाल, संजीव शर्मा, सभासद धन सिंह बिष्ट और नारायण बिष्ट आदि ने योगदान दिया। मोतीनगर कुष्ठ आश्रम में भी फल वितरण किया गया। यहां विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, अभ...