सीएम के गृह जिले में शुरू हुआ बुलडोजर अभियान
मुंगेर, अप्रैल 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर डीएम के निर्देश पर सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह अभियान दोपहर 3 बजे तक लगातार जारी रहा। अभियान की शुरुआत जुबली वेल चौक से की गई, जो स्टेशन रोड होते हुए बराट मोड़, जनता मोड़ और गेट नंबर-6 तक पहुंचा। करीब चार घंटों तक सड़कों पर अफरातफरी और हड़कंप मचा रहा। सड़क किनारे, फुटपाथ और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद जमालपुर प्रशासन और आदर्श थाना जमालपुर की पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। जेसीबी और कर्मियों की मदद से अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। यह भी पढ़ें- जिला प्रशासन की सख्ती बेअसर, 12 घंटे के अंदर दोबारा अतिक्रमण कई जगहों पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, जिससे पुलिस-प्रशासन की टीम साथ नोकझोंक भी हुई। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.