चित्रकूट, सितम्बर 7 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में जलप्रलय से आई आपदा का जायजा लेने एक दिन पहले पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुस्से का शिकार भाजपा के कई दिग्गज हो गए। मंच से लेकर समीक्षा बैठक व एयरपोर्ट तक सीएम ने स्थानीय भाजपाई दिग्गजों के प्रति अपने गुस्से भरे तेवरों का अहसास कराया। इन सभी के बीच सीएम ने सिर्फ मानिकपुर विधायक को तवज्जो दी। यह भी पढ़ें- बाढ़ और बारिश से हुई क्षति का आंकलन करने में जुटा प्रशासनसीएम का दौरा मुख्यमंत्री एक दिन पहले रविवार को चित्रकूट में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने पहुंचे थे। रामायण मेला परिसर में राहत किट वितरण के दौरान फोटो खिंचाने के चक्कर में उन्होंने भाजपा नेताओं को फटकार लगाते हुए गुस्से भरे तेवर दिखाए थे। सीएम का गुस्सा यहीं तक सीमित नहीं रहा। बताते हैं कि समीक्षा बैठक के दौर...