सीएम के कार्यक्रम में जा रहे आसपा नेता हिरासत में
रुडकी, जुलाई 30 -- भगवानपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से पहले उन्हें काले झंडे दिखाने की तैयारी की सूचना मिलने पर पुलिस ने आजाद समाज पार्टी (आसपा) के विधानसभा क्षेत्र संयोजक अमित कुमार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में आसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व अमित कुमार अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहे थे। खुफिया तंत्र से सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भगवानपुर थाने पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सीएम के दौरे से पहले भगवानपुर में आसपा नेता हिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.