कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि 12 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटिहार आगमन को लेकर कई अंचलाधिकारी सोमवार को घोषित हड़ताल पर नहीं रहे। हालांकि जिले में कुछ अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण अपने काम से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारी को लेकर सदर सीओ व प्राणपुर सीओ तैयारी को लगे रहे। बताया गया कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद ही राजस्व सेवा संघ की घोषणा के अनुरूप आंदोलन पर कोई निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले में होना है इस कारण प्रशासनिक स्तर से तैयारी की जा रही है। इसके देखते हुए संघ की स्थानीय शाखा द्वारा हड़ताल पर रहने या नहीं रहने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिले के अधिकांश सीओ व राजस्व अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.