सहरसा, मार्च 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। 13 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है। यातायात डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम डीबी रोड स्थित आरओबी के पास निर्धारित है। कार्यक्रम को देखते हुए हवाई अड्डा मोड़ से आने वाली गाड़ियों को कहरा कुटी मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं पेट्रोल पंप से आने वाले वाहनों को भी कहरा कुटी और शर्मा चौक के रास्ते से भेजा जाएगा। यातायात डीएसपी ने बताया शहर की ओर जाने वाले वाहन चांदनी चौक रूट का उपयोग कर सकते हैं थाना चौक और पुरब बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को सुपरमार्केट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। आगे जाने वाले लोग शिवपुरी ढाला बायपास रोड या मत्स्यगंधा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डीबी रोड में निरीक्षण के...