बांका, फरवरी 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। राज्यव्यापी यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कटोरिया आगमन की संभावना प्रबल मानी जा रही है। संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की सफलता और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से मंगलवार को डीडीसी उपेन्द्र कुमार एवं एसडीओ राजकुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कटोरिया पहुंचकर प्रस्तावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान तेलंगवा स्थित निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर का जायजा लिया गया, जहां अब तक हुए निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। परिसर की साफ-सफाई और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर के पूर्व दिशा में हेलीपैड के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। दक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.