देहरादून, अक्टूबर 4 -- हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद हरिद्वार की सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे लोनिवि के सचिव पंकज कुमार पांडे ने बताया कि 31 अक्तूबर तक विभाग जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करेगा। लोनिवि के लिए 31 अक्तूबर डेडलाइन निर्धारित हुई है। शनिवार को सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे लोनिवि सचिव शहर में सड़कों की गुणवत्ता और पैच वर्क से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने हरिद्वार और ज्वालापुर में सड़कों का निरीक्षण किया। लक्सर, रुड़की और भगवानपुर की सड़कों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.