मुरादाबाद, जुलाई 10 -- भाजपाइयों की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए थे। अभियंताओं की टीम ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की मौजूदगी में विकास कार्यों की जांच की। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रहे पवन पुष्पद ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी पर विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई थी। आरोप लगाया गया था कि नगर की अवैध कॉलोनी में कॉलोनाइजरो से पैसा लेकर विकास कार्य कराए गए हैं, नजूल की भूमि पर दुकानों की नीलामी का प्रयास किया जा रहा है, एक ही निर्माण कार्य के कई बार टेंडर निकालकर लाखो...