वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए शुक्रवार को सिगरा स्टेडियम का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग, सभी प्रवेश द्वारों पर अनिवार्य चेकिंग, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण् के बाद पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर महत्वपूर्ण चौक-चौराहों, कार्यक्रम स्थल, मार्ग व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल व रूफटॉप तैनाती के निर्देश दिए गए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग तथा गलियों और कटों पर रस्सों से भीड़ नियंत्रण पर जोर दिया। होटल, ढाबा तथा ठहरने के स्थलों की गहन चेकिंग, आधार/पहचान पत्र सत्यापन, असामाजिक तत्वों...