सीएम के आगमन पर यातायात प्रतिबंध
वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जून (शुक्रवार) को यहां आएंगे। उनके आगमन एवं प्रस्थान के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया है। एडीसीपी (ट्रैफिक) अंशुमान मिश्र ने बताया कि सीएम के आगमन से करीब तीन घंटे पहले जगतगंज तिराहे से टेंपो ट्रैवलर, अनुबंधित बसों और अन्य बड़े वाहनों को मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। राजघाट पुल से सूजाबाद आने वाले मालवाहकों का संचालन तीन घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। मैदागिन, गोदौलिया, लहुराबीर, तेलियाबाग, जंगमबाड़ी, भोजूबीर, जेपी मेहता तिराहा और कचहरी क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। यह भी पढ़ें- कल आएंगे सीएम योगी, कई रूट पर यातायात प्रतिबंध उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.