सीवान, जून 11 -- पचरुखी, संवाददाता। जिले के पचरुखी प्रखंड की पपौर पंचायत में आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यह भी पढ़ें- सीएम के संभावित आगमन को लेकर पपौर में तैयारियां तेज, पंचायत सरकार भवन बना गतिविधियों का केंद्रतैयारी की समीक्षा जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में बुधवार को जिले के वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यापक तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी, जिला योजना पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, सदर एसडीएम, सदर डीसीएलआर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीओ मनरेगा सहित विभिन...