भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री के संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर भागलपुर नगर निगम भी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम स्थल से लेकर हवाईअड्डा तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसके अलावा निगम ने हवाईअड्डा के चारों तरफ साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में भी विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी ने बताया कि हवाईअड्डा से लेकर जीरोमाइल तक सड़क किनारे फुटपाथ व साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि रविवार तक सभी अतिक्रमण को हटा लें, इसके बाद सामान की जब्ती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.