मुंगेर, मई 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। योग विद्यालय के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती के मुंगेर पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुंगेर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सुरक्षा और विधि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। मुख्य सचिव शनिवार को विशेष विमान से साफियाबाद हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से वे सीधे कासिम बाजार स्थित निर्दोष काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्ता को लेकर कड़े तेवर दिखाए और संवेदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.