संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के दौरे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वे शाम चार बजे जन सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बसवारी गांव में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना मिलने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। दिन रात कार्यक्रम स्थल पर काम चल रहा है। मंगलवार को मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पूरी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आगमन पर बैजूनाथ धाम और हैंसर सीएचसी में बनेगा सेफ हाउस प्रोग्राम की तैयारी विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने अधिकारियों के साथ कार...