किशनगंज, मार्च 10 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता आगामी 11 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर ठाकुरगंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों का काफिला लगातार ठाकुरगंज कृषि फार्म पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।सोमवार को जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (टू) मंगलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल के साथ-साथ नवनिर्मित पावरग्रिड उपकेंद्र का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान लगाए जाने वाले विभिन्न स्टॉलों के स्थान, ग्रीन हाउस ...