लखीसराय, मार्च 17 -- लखीसराय, कजरा, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशन में सूर्यगढ़ा के कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकास योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.