पटना, मार्च 22 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुशल नीतियों, बिहारवासियों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और राज्य को उन्नत बनाने की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बिहार ने अपना खोया गौरव और सम्मान पुनः अर्जित किया है। बिहार दिवस श्री कुशवाहा ने कहा कि यह नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम ही है कि राज्य आज हर क्षेत्र में उन्नति और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नालंदा में नया विश्वविद्यालय, राजगीर में ऐतिहासिक खेल परिसर, पटना में सरपट दौड़ती मेट्रो, विश्वस्तरीय जेपी गंगा पथ के रूप में देश का सबसे लंबा एलिवेटेड रिवर फ्रंट और दूरदराजे के गांवों तक फैली सड़कें, ये सभी राज्य की बदलती तस्वीर के सजीव प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने वह दौर भी देखा है जब रंगदारी और फिरौती के डर से लोग पलायन क...