हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रामनगर आगमन पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लखनपुर चुंगी पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े हो गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने शांति भंग का हवाला देते हुए सुमित लोहनी सहित सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभासद सचिन कुमार आर्य, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, सभासद सलमान सलमानी, दीपक रावत, नितिन शाह, पंकज कुमार, चेतन पंत, विजय बिष्ट आ...