पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। विस्थापित परिवारों को भौमिक अधिकार देने के लिए मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम न्यूरिया क्षेत्र की न्यूरिया कॉलोनी में लगा है। प्रस्तावित कार्यक्रम का शेड्यूल जल्द जारी होने वाला है। इससे पूर्व शुरू कराई गई तैयारियों के क्रम में सीएमओ ने पुलिस बल के साथ हेलीपैड के लिए तय किए गए स्थल का निरीक्षण किया। न्यूरिया कॉलोनी में आगामी दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। वे यहां करीब 1426 विस्थापित परिवारों को भौमिक अधिकार देंगे। साथ ही विकास की कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास कर सकते है। इसकी तैयारियां अंदरखाने चल रही हैं। सभी विभागों से समन्वय बना कर डीएम ने रिपोर्ट मांगी है ताकि मुख्यमंत्री व जनता के समक्ष जिले में हो रहे विकास कार्यों की झलक दिखाई जा सके। इसमें भरा पचपेड़ा का औद्योगिक क्षेत्र ...