रांची, मई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को 316 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र देंगे। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 160 अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 में नियुक्त किया जाएगा। वहीं, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को 156 अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 में नियुक्त किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...