भागलपुर, सितम्बर 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बाढ़-राहत कार्यों की समीक्षा करने एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन को इस मामले में अब तक लिखित शेड्यूल सीएमओ से नहीं मिला है। जानकारों ने बताया कि प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा की बैठक के तुरंत बाद सीएम के आने की चर्चा समाहरणालय गलियारे में होने लगी है। बताया गया कि सीएम आधा घंटा के लिए समीक्षा भवन में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन के प्रतिवेदन की समीक्षा करेंगे। इधर, एक अन्य जानकारी के अनुसार बुधवार को ही बिहार में आई बाढ़ से त्रस्त जिलों का दौरा करने केंद्रीय टीम आ रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से क्षति देखने 16 सितंबर को आएंगे शिवराज, सम्राट ने दी केंद्रीय टीम पर अपडेट यह ट...