गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 7 में स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का लोकार्पण करेंगे। 20 करोड़ रुपये की लागत से 3.5 एकड़ में निर्मित इस पार्क में स्थापित होने वाली 36 इकाइयों में 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गीडा के अधिकारियों ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया।गीडा प्रशासनिक कार्यालय के पास स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया आईटी, आईटीईएस, बीपीओ और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। यह केंद्र उत्तर प्रदेश के टियर-2 शहरों में तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजना का हिस्सा है। गीडा के एसीईओ राम प्रकाश ने ...