गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में साइबर फारेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन करेंगे। चार करोड़ की लागत से बने इस लैब में साइबर अपराधों की जांच में मदद मिलेगी, साथ ही छात्रों को डिजिटल जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री 144 छात्राओं के लिए एसी हॉस्टल की आधारशिला भी रखेंगे। यह हॉस्टल पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 1366.80 लाख रुपये से सीएसआर फंड से बनाया जाएगा।साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए एमएमएमयूटी ने साइबर फॉरेंसिक रिसर्च लैब सेंटर बनाने का फैसला लिया था, जो अब बनकर तैयार हो गया है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह लैब नेटवर्क ट्रैफिक, सिक्योर लॉकर, मैलवेयर, एआई आधारित सॉफ्टवेयर सहित मोबाइल फॉरेंसिक में ...